अगर आप 10,000 रूपये तक की कीमत के अंदर इंडिया में मौजूद सबसे बेस्ट मोबाइल फ़ोन की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपको भारत में मिलने वाले टॉप 10 एंड्राइड स्मार्टफोंस के अलावा टॉप मोबाइल फोंस के बारे में भी बताने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने 10,000 रूपये में आने वाले टॉप 10 मोबाइल फोंस को शामिल किया है, जो आपको कहीं न कहीं बहुत अधिक पसंद आयेंगे, इसके अलावा परफॉरमेंस, कैमरा और डिस्प्ले के अलावा यह डिवाइस अच्छे खास डिजाईन से भी लैस हैं। अब जैसा कि हम जानते हैं कि इस कीमत में भारत में ऐसे बहुत से स्मार्टफोंस हैं, जो रौशनी में आने की तलाश देख रहे हैं, इसका मतलब है कि इस श्रेणी में यानी 10k और उसके अंदर और इसके कुछ ऊपर आने वाले स्मार्टफोंस का बाजार भारत में काफी बड़ा है, इस लिस्ट में आपको सबसे पहले Xiaomi मिल जाएगा, इसके अलावा आपको इस श्रेणी में माइक्रोमैक्स मिल जाएगा, इसी श्रेणी में कई अन्य कंपनियां जैसे इंटेक्स, टेक्नो और कोमियो भी शामिल है, इसके अलावा सैमसंग और अन्य कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोंस को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। अब आप इतने ज्यादा स्मार्टफोंस को देखकर वाकई दंग रह जाने वाले हैं, और इस बारे में विचार करने पर मजबूर हो जाने वाले हैं कि आखिर आप किस डिवाइस को अपने अगले डिवाइस के तौर पर इस कीमत में ले सकते हैं। आइये आपकी इस समस्या का समाधान करते हैं, और जानते हैं 10k की कीमत में आने वाले टॉप 10 मोबाइल फोंस के बारे में।
1 Xiamo Redmi 10
Redmi 10 विश्वसनीय क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा संचालित एक ठोस बजट फोन है। यह क्वालकॉम एसओसी द्वारा संचालित होने वाले इस प्राइस रेंज के कुछ स्मार्टफोन्स में से एक है, जबकि अधिकांश मीडियाटेक या यूनिसोक प्रोसेसर का उपयोग करते हैं। फोन 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन के साथ आता है, जो इसे सामग्री की खपत के लिए भी एक अच्छा फोन बनाता है
| MORE SPECIFICATIONS | ||
|---|---|---|
| Processor | : | Qualcomm Snapdragon 680 Octa core (4 x 2.4, 4 x 2.4) |
| Memory | : | 4 GB RAM, 64 GB Storage |
| Display | : | 6.7″ (1650 x 720) screen, 268 PPI, 60 Hz Refresh Rate |
| Camera | : | 50 + 5 MPDual Rear camera, 8 MP Front Camera with Video recording |
| Battery | : | 6000 mAh battery and USB Type-C port |
| SIM | : | Dual SIM |
| Features | : | LED Flash |
| 2.Motorola Moto G22 | ||
Motorola के G22 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो एक सेकंड में 90 टाइम रिफ्रेश होता है। फोन के फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पर 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड स्नैपर, 2MP डेप्थ सेन्सर और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन मीडियाटेक हीलियो G37 (MediaTek Helio G37) द्वारा संचालित है और इसे 4GB LPDDR4x रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जिसे 20W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
3. Infinix Hot 12 play
Infinix Hot 12 Play कुछ आकर्षक सु
विधाओं जैसे कि 90 Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ एक अच्छी वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है। हालांकि डिवाइस में कोई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन एक Unisoc T610 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है
4. Poco C3
Xiaomi Poco C3 में 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल रेहगा और इसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच मिलेगा जो इसे 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करने में मदद करेगा। फोन को ड्यूल टोन फिनिश दिया जाएगा और डिवाइस आर्कटिक ब्लू, मैट ब्लैक और लाईं ग्रीन विकल्प में लाया जाएगा। C3 का मेजरमेंट 9 mm है और इसका वज़न 196 ग्राम है। Poco C3 मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जो कि ओक्टा-कोर CPU और PowerVR GE8320 ग्राफिक्स के साथ काम करेगा। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह लेटेस्ट MIUI 12 पर काम करता है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है और डार्क मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है
5. Realme Narzo 30A




