Xiaomi 12 and 12 Pro: Xiaomi 12 सीरीज के तहत लॉन्च हुए तीन स्मार्टफोन, जानें सभी फीचर्स

Xiaomi 12 Pro 5G
Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 3200x1440 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 480Hz तक है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस HDR10+ सपोर्ट, Corning Gorilla Glass Victus, रीडिंग मोड और सनलाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इसे कंपनी ने 2 वेरिएंट में पेश किया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टॉप वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन हैंडसेट में क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर रन करता है।
Xiaomi 12 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इस फोन को Couture Blue, Noir Black और Opera Muave कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W Xiaomi Hyper Charge, 50W वायरलेस चर्बो चार्जिंग सपोर्ट, 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन LiquidCool Technology से लैस
Xiaomi 12 Pro 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन पर फ्लैट 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 18,350 तक की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं फोन की खरीद पर फोन पर Spotify Premium subscription 6 महीने तक फ्री मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने